पुलिस कमिश्नर जलंधर को इंसाफ हेतु माँग पत्र सौंप कर : पीड़ित ने लगाई गुहार

पुलिस प्रशासन जलंधर की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह?

पुलिस कमिश्नर जलंधर को इंसाफ हेतु माँग पत्र सौंप कर : पीड़ित ने लगाई गुहा

जलंधर : 12 सितंबर 2026 (अनिल वर्मा) पीड़ित ने प्रैस वार्तालाप में बताया कि वह सुरिंद्र कुमार उर्फ एस के सक्सैना के अनुसार पिछले दो वर्षो से पुलिस स्टेशन नया बरादरी जलंधर एवं पुलिस प्रशासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों से भी इंसाफ की माँग को ले कर कई बार संपर्क कर चुका है। उसने अपनी दास्तान में बताया कि 07 अगस्त 2024 को उसकी कार बी एम डब्ल्यू DLACN-3030 सफेद रंग जो उसके घर के सामने एक ओर खङी थी जो कि किसी के लिए रूकावट नहीं थी। परंतु शिल्पा जिंदल पत्नी राहुल गर्ग निवासी 79 रंजीत नगर नजदीक बस स्टैंड जलंधर ने अपनी PB-AD-9065 को लापरवाही से चलाते हुए 07 अगस्त 2024 को लगभग 02 बजे दोपहर को मेरी उक्त कार को सामने से जोर दार टक्कर मार कर भारी नुकसान कर दिया। जिसकी सूचना पुख्ता सबूतों के साथ स्थानीय पुलिस थाना नया बरादरी जलंधर में दर्ज करवाई गई। परंतु अफसोस दोषी रसूखदार होने के कारण मामले को टाल-मटोल/रफा दफा करने कारण मुझे इंसाफ नहीं मिला रहा। पीड़ित ने ग्रुप आफ मीडिया नैशनल आर्गनाइजेशन रजि: के पदाधिकारियों के साथ मान्यवर महोदय श्री आदित्या जैन पुलिस कमीश्नर जलंधर को माँग पत्र सौंप कर इंसाफ की गुहार लगाई।
ग्रुप ऑफ मीडिया
राजन शारदा,दलबीर सिंह, योगेश्वर सिंह,अशोक वाल्मीकि,पुष्पिंदर कौर,अशोक हिबा,विजय कुमार,अनिल वर्मा,कमल,

4 thoughts on “पुलिस कमिश्नर जलंधर को इंसाफ हेतु माँग पत्र सौंप कर : पीड़ित ने लगाई गुहार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *