असला’ गीत को लेकर शिवसेना लॉयन ने मनकीरत औलख के खिलाफ कमिश्नर को दी शिकायत” FIR दर्ज करने की मांग:- बंटी
जालंधर: 10 फरवरी 2026 (अनिल वर्मा) आज जलंधर मे शिवसेना लॉयन की ओर से पंजाबी गायक मनकीरत औलख द्वारा गाए गए विवादित गीत ‘असला’ के खिलाफ पुलिस कमिश्नर जालंधर को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा गया!
राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी की अगुवाई में शिवसेना लॉयन का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर जालंधर से मिला। इस दौरान राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी ने कहा कि उक्त गीत में हथियारों का महिमामंडन किया जा रहा है और गन कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही हथियारों के प्रदर्शन एवं प्रमोशन पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।
सुनील कुमार बंटी ने कहा कि इस प्रकार के गीत समाज, विशेषकर युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं। संगठन ने संबंधित गायक एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत पर्चा (FIR) दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मौके राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला विंग) ज्योति जी, पंजाब उपाध्यक्ष सोनिया जी, जिला अध्यक्ष प्रियंका जी, उपाध्यक्ष सोनिया जी, जिला अध्यक्ष (मुस्लिम विंग) जैविक अली खान, सिटी प्रधान सोनू, हीरा, राकेश सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे।
शिव सेना लॉयन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे भी कानूनी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।
